फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Taught discipline lesson to volunteers in Shakha Sangam

Balrampur News: शाखा संगम में स्वयं सेवकों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Sun, 02 Mar 2025 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Taught discipline lesson to volunteers in Shakha Sangam
उतरौला (बलरामपुर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से रविवार को रामलीला मैदान में शाखा संगम का आयोजन किया गया। शाखा संगम में आरएसएस के स्वयं सेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने पंच परिवर्तन के संदेशों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

शाखा संगम में उतरौला नगर की श्रीराम प्रभात शाखा, शिवाजी प्रभात शाखा, शिवाजी सांयकालीन बाल शाखा, काली माता मंदिर शाखा एवं बाबा फक्कड़दास शाखा के स्वयं सेवक शामिल हुए। स्वयं सेवकों को योग-व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुभाषित व अमृत वचन जैसे कार्यक्रमों के जरिए अनुशासन एवं आदर्श स्वयं सेवक बनने के लिए प्रेरित किया गया। सरोज कुमार के गीत को खूब सराहा गया। मुख्यवक्ता एवं गोंडा विभाग के प्रचारक प्रवीण कुमार ने बताया कि आरएसएस इस वर्ष 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्वयं सेवकों को समाज में पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता तथा नागरिक कर्तव्य के संदेशों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्त, जिला संघ चालक अभिमन्यु, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, गोंडा विभाग कार्यवाह अमित कुमार, जिला संपर्क प्रमुख सरोज, उतरौला नगर संघ चालक हर्षवर्धन, राजेश कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, देवानंद गुप्त, फणींद्र गुप्त, ओम प्रकाश व अशोक सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed