फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Survey of Jharkhandi overbridge completed, preparation for Bahadurpur

Balrampur News: झारखंडी ओवरब्रिज का सर्वे पूरा, बहादुरपुर की तैयारी

Fri, 23 May 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Survey of Jharkhandi overbridge completed, preparation for Bahadurpur
बलरामपुर में ​स्थित ओवरब्रिज के लिए प्रस्तावित झारखंडी रेलवे क्रासिंग।-संवाद
बलरामपुर। शहर में परिवहन सेवाएं जाम के चलते प्रभावित रहती हैं। अक्सर जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। परिवहन निगम के बस अड्डे से पहले झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग होने से बसों को जाम का सामना करना पड़ता है। इससे यातायात प्रभावित होता है, अब झारखंडी ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी पूरी हो रही है। सेतु निगम अयोध्या के कर्मियों ने तीन दिनों में शहर का सर्वे पूरा कर लिया।
विज्ञापन

झारखंडी ओवरब्रिज के आगे से लेकर तुलसीपुर और गोंडा मार्ग तक ओवरब्रिज का निर्माण तय हुआ है। इसमें बहराइच रोड पर 500 मीटर तक ओवरब्रिज बनेगा। तुलसीपुर और गोंडा मार्ग पर 300- 300 मीटर तक ओवरब्रिज का निर्माण होगा। करीब 100 करोड़ के बजट के खर्च का अनुमान है। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के बाद अब नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बजट का प्रस्ताव बनेगा।
विज्ञापन

साथ ही शहर से बाहर बहादुरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर भी ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इसके लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। शहर की भीतर की सड़कों को फोरलेन कराने के साथ ही इनर रिंग रोड का निर्माण कराने की कवायद हो रही है। नगर पालिका परिषद से डीएम ने प्रस्ताव मांगा है। डीएम ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जरूरी कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed