फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students of class six are happy to reach school

स्कूल पहुंचे कक्षा छह के विद्यार्थियों में खुशी

Thu, 11 Feb 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Students of class six are happy to reach school
बलरामपुर। 10 माह बाद गुरुवार को स्कूल पहुंचे कक्षा छह के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर रही। थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उनको प्रवेश दिया गया। सभी छात्र-छात्राओं को मास्क लगवाया गया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। सोमवार व गुरुवार को कक्षा छह के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। इसी तरह से कक्षा सात के बच्चों को मंगलवार व शुक्रवार को और कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को बुधवार व शनिवार को स्कूलों में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 395 कंपोजिट, 256 उच्च प्राथमिक व 14 सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा छह के छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बैठाया गया। सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ और डीसी स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जुटा रहे हैं। हेडमास्टरों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों को निर्देश दिया गया है कि समय सारिणी के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए बच्चों को पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कौवापुर के हेडमास्टर हरिश्चंद्र ने बताया कि कक्षा छह के सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। बच्चों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कराया गया।

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि चार राजकीय, 19 माध्यमिक व 112 निजी स्कूलों में भी कक्षा छह के बच्चों को पढ़ाया गया। 10 माह बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर रही। अभिभावकों ने भी स्कूल खुलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed