{"_id":"6ab2bed7e5c4e121f803286c","slug":"students-enthusiasm-was-evident-in-the-amar-ujala-national-olympiad-exam-balrampur-news-c-99-1-slko1018-155213-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह
Tue, 22 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-संवाद
बलरामपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत मंगलवार को नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में लॉजिकल रीजनिंग विषय की परीक्षा आयोजित की गई। निर्धारित समय पर शुरू हुई परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने तार्किक एवं विश्लेषणात्मक प्रश्नों को हल कर अपनी तार्किक क्षमता और विषय की समझ को परखा।
परीक्षा में विद्यार्थी शिवांश वर्मा, अदिति जायसवाल, अनन्या श्रीवास्तव, आदित्य चौरसिया, प्रांतप शुक्ला, रेदान शेफर्ड और अक्षत मिश्रा आदि ने प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। परीक्षा कक्ष में अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
एमपीपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता गौतम ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।