{"_id":"612bcb198ebc3e6ee33a0246","slug":"sport-balrampur-news-lko5933104182","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर एमपीपी इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
युवक/महिला मंगल दल की तरफ से आयोजित गोष्ठी में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार कई बार पदक जीता। उनके असाधारण खेल के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। युवा खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के खेल एवं समर्पण भावना से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस मौके पर मिशन शक्ति फेज-3 के तहत भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला सशक्तीकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर व्यायाम प्रशिक्षण तरुण तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा, स्वाति सिंह, श्वेता सिंह, शबाना, विकास सिंह, ज्ञान बाबू तिवारी, रजा इमाम रिजवी, पीआरडी जवान ठाकुर प्रसाद पांडेय, अशोक तिवारी, अजय पांडेय व शांति शुक्ला आदि मौजूद रहे।