फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Speed took three lives in Balrampur

बलरामपुर में रफ्तार ने ली तीन की जान

Tue, 12 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Speed took three lives in Balrampur
बलरामपुर। जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों पर हुए सड़क हादसों में बच्चे व महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। भगवानपुर गांव में बालक को ठोकर मारने के बाद चालक वन विभाग की गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर हाईवे पर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल की रसोइया उर्मिला गुप्ता (35) को विद्यालय के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। उर्मिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। दूसरी घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में सुंदरघाट के पास हुई। भरोसेगंज के पास सुभाषनगर उतरौला निवासी रिंकू (18) तथा हर्षित (16) तेज गति से बाइक चलाते हुए जा रहे थे। इस दौरान दोनों निर्माणाधीन पुल की रेलिंग से टकरा गए और खाई में जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हर्षित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार सुबह तीसरी घटना जरवा कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में हुई। वन विभाग की तेज रफ्तार गाड़ी ने जरवा जाते समय सड़क के किनारे खड़े भगवानपुर निवासी शाहिद रजा (9) को ठोकर मार दी। इससे शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जरवा कोतवाल विवेक मलिक ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed