फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special on UP budget: Folk art and culture of Tharu tribe will be preserved in museum

यूपी बजट पर विशेष: संग्रहालय में संरक्षित होगी थारू जनजाति की लोक कला व संस्कृति

Tue, 18 Feb 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Special on UP budget: Folk art and culture of Tharu tribe will be preserved in museum
बलरामपुर। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधान सभा में अपना चौथा बजट वर्ष 2020-21 पेश कर युवाओं, किसानों, स्वास्थ्य सेवाओं व पर्यटन आदि के क्षेत्र में कई परियोजनाओं का खाका खींचा है। इसी क्रम में नेपाल सीमा से सटे प्राकृतिक रूप से समृद्घ बलरामपुर जिले के लोगों को भी कई सौगातें मिलेंगी। जंगल तथा उनके करीब रहने वाली थारू जनजाति की संस्कृति व लोक कलाओं को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार संग्रहालय का निर्माण कराएगी। इससे सोहेलवा सेंचुुरी में पर्यटन के विकास के साथ-साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

हर जिले में बनने वाले युवा हब से युवाओं में कौशल विकास होगा और वह लोग रोजगार से भी जुड़ेंगे। करीब डेढ़ दशक से अधूरी पड़ी सरयू नहर परियोजना के पूरी होने से असिंचित क्षेत्र की धरती भी किसानों के लिए फसली सोना उगलेगी। बजट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के शीघ्र निर्माण शुरू होने का जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन

जिले के हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड में रहने वाली थारू जनजाति की 35 हजार आबादी की संस्कृति का इतिहास अत्यंत प्राचीन एवं गौरवशाली है। यह जनजाति खुद को महाराणा प्रताप का वंशज बताती है। पचपेड़वा ब्लॉक स्थित दीनदयाल शोध संस्थान इमीलिया कोडर के निकट प्रदेश सरकार ने थारू संग्राहलय के निर्माण का निर्णय लिया है। इस संग्रहालय में जनजाति से जुड़ी प्राचीन संस्कृतियों एवं लोक कलाओं को संरक्षित किया जाएगा। संस्थान के सचिव रामकृपाल शुक्ल का कहना है कि संग्रहालय के निर्माण से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020-21 के बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर जिले में युवा हब बनाने का निर्णय लिया है। इस हब में युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस हब में युवाओं को स्वरोजगारी बनने के उपाय भी बताए जाएंगे। यह योजना लगातार बढ़ रही बेरोजगारी से परेशान युवाओं के लिए संजीवनी साबित होगी। इस योजना के तहत अल्प शिक्षित युवाओं को भी अच्छे संस्थानों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें अच्छे संस्थानों में अप्रेंटिस करने का मौका दिया जाएगा। इस अवधि में प्रदेश सरकार युवाओं को 2500 रुपये मानदेय भी देगी। अप्रेंटिस करने के बाद युवा अपनी क्षमता के अनुसार रोजगार से जुड़ेंगे।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने बजट में मूलभूत सुविधाओं एवं संसाधनों से जुड़ी तमाम योजनाओं की घोषणा की है। आकांक्षात्मक जिला बलरामपुर में स्वास्थ्य, सड़क एवं पर्यटन आदि से जुड़ी कई परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू होने की संभावना है। प्रदेश सरकार के इस बजट से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed