फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP's protest against inflation, corruption

महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP's protest against inflation, corruption
बलरामपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार व जंगलराज को लेकर सपाईयों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। तीनों तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सपा नेता डा. भानु त्रिपाठी, पूर्व विधायक मशहूद खां, आंनद कुमार सिंह अन्नू, राजेश्वर मिश्रा, मुसीर पप्पू व नुरुल हसन खां आदि ने कहा कि डीजल-पेट्रोल व खाद्य तेलों की मंहगाई ने जनता को बेहाल कर दिया है। खाद्य तेलों की महंगाई ने जनता को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा ने सरेआम लोकतंत्र की हत्या की। विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को नामांकन ही नहीं खरीदने दिया। सदर तहसील गेट पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। काला कृषि कानून वापस लिया जाए। बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाई जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए। ध्वस्त कानून व्यवस्था सुधारी जाए।
इस मौके पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, राकेश यादव, विकास मंत्री, इकबाल जावेद फ्लावर, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पाराज, नफीस मेकरानी व विजय कुमार मौर्या समेत तमाम लोग मोजूद रहे। उतरौला तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक अनवर महमूद, परवेज उमर, महेश यादव, एजाज मलिक, अतीक अहमद व बहलोल नियाजी आदि ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
इन लोगों ने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। भाजपा द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध पर रोक लगाई जाए। पंचायत चुनाव में हुई धांधली की जांच कराई जाए।

कोरोनाकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। कोरोना से मरे मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने गैसड़ी से तुलसीपुर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभी तहसीलों पर सपाईयों ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासनिक अफसरों को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed