{"_id":"6a985ce496200a8ac40759e4","slug":"sp-national-spokesperson-receives-death-threat-over-the-phone-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154188-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर के उतरौला में शिकायत दर्ज कराती सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ।-स्रोत : सपा
उतरौला। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने फोन और इमो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत कोतवाली उतरौला में दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग मोबाइल नंबरों और इमो आईडी से लगातार फोन कर गाली-गलौज की जा रही है। साथ ही उन्हें जान से मारने और उतरौला छोड़कर चले जाने की धमकी दी जा रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सुमैया राणा ने बताया कि 26 और 31 अगस्त को विदेशी नंबरों से कई बार कॉल आईं। इसके अलावा 25 और 31 अगस्त को उनके इमो अकाउंट पर भी लगातार कॉल किए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉल करने वाले लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकियां दे रहे हैं।
प्रख्यात शायर स्वर्गीय मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरौला विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट की दावेदारी कर रही हैं। इसी कारण उनका क्षेत्र में आना-जाना बढ़ा है। उन्होंने गांधीनगर मोहल्ले में किराये का मकान भी लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित मोबाइल नंबरों और इमो आईडी की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।