{"_id":"67d07ec6fb3f827aa807b0a9","slug":"six-students-won-the-maha-kumbh-competition-balrampur-news-c-99-1-slko1019-122369-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महाकुंभ प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महाकुंभ प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों ने मारी बाजी
Tue, 11 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आर्ट एवं रिसर्च सेंटर प्रयागराज द्वारा 25, 26 और 27 फरवरी को महाकुंभ पर आयोजित वर्चुअल प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर बाजी मारी है। मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर में एक समारोह आयोजित कर इन मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत चौधरी ने बताया कि आर्ट एवं रिसर्च सेंटर प्रयागराज की तरफ से महाकुंभ-2025 के उपलक्ष्य में 1 से 28 फरवरी तक निबंध, कला, पेंटिंग और फैशन शो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिले के बच्चों ने 25 से 27 फरवरी तक प्रतियोगिता में भाग लिया। 10 मार्च को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के अमरपाल, सीमा, नासरीन, दिसंबरी देवी, मीरा और प्रतिमा ने प्रदेश स्तर पर बाजी मारी है। इन मेधावियों को समारोह में सम्मानित किया गया। बीएसए शुभम शुक्ला ने इन मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।