फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir! Bullies occupying school land

Balrampur News: साहब! दबंग कर रहे स्कूल की जमीन पर कब्जा

Sat, 25 Nov 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sir! Bullies occupying school land
बलरामपुर। साहब! सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। क्षेत्रीय पुलिस भी शिकायत के बाद उदासीन बनी है। इससे बच्चों के शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह परेशानी शनिवार को महराजगंज तराई थाने में रजवापुर के ग्राम प्रधान मोबीन ने समाधान दिवस में पहुंच कर अफसरों को बताई।
विज्ञापन

समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने पुलिस व राजस्व टीम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसी तरह ग्राम रुद्रपुर निवासी मुनीजर सिंह ने बताया कि उसके खेत पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। राजस्व टीम को स्थलीय निरीक्षण कर कब्जा हटवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह व सीओ राघवेंद्र सिंह ने जरवा कोतवाली में, क्षेत्राधिकारी ललिया दरवेश कुमार ने ललिया तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला ज्योति श्री ने उतरौला कोतवाली में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पीड़ितों की परेशानी को सुनकर उन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का निर्देश मातहतों को दिया। इस दौरान नगर कोतवाली पहुंचे मोहल्ला मेवालाल तालाब निवासी सकीना ने बताया कि विपक्षियों ने उसके खेत में घुसकर जबरन गन्ना काट लिया है। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया। नगर कोतवाल ने मौके पर पुलिस व राजस्व टीम को भेज कर मामले को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed