{"_id":"6ab2c040a8e1308d7a1000eb","slug":"shared-strategies-for-success-with-students-preparing-for-the-civil-services-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155204-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बताए सफलता के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बताए सफलता के तरीके
Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में सिविल सर्विसेज की तैयारी को लेकर कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और बेहतर रणनीति अपनाने की सलाह दी।
दृष्टि आईएएस, लखनऊ के मुख्य वक्ता डीपीएन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी कॉलेज के दिनों से ही सिविल सर्विसेज की तैयारी का मजबूत आधार तैयार कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना कम से कम एक घंटा एनसीईआरटी की पुस्तकों के अध्ययन को देना चाहिए। साथ ही समाचार पत्रों के संपादकीय पढ़ने और सिविल सर्विसेज की पिछली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र हल करने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित मेहनत और सही मार्गदर्शन से परीक्षा की तैयारी को बेहतर दिशा दी जा सकती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नियंता प्रोफेसर बीना सिंह, डीपीएन सिंह और कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. ऋषि रंजन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. राम रईस ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. वसंत कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. बीएल गुप्ता, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. सुनील शुक्ला और डॉ. स्वदेश भट्ट समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।