{"_id":"65b2b1b8390dc0b503031bc4","slug":"shadow-celebration-of-republic-day-flag-hoisting-today-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106381-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गणतंत्र दिवस का छाया उल्लास, ध्वजारोहण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गणतंत्र दिवस का छाया उल्लास, ध्वजारोहण आज
Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस का उल्लास चहुओर दिखाई पड़ रहा है। बाजार में तिरंगे संग देशभक्ति से जुड़े साजो सामानों की बिक्री जोरों पर है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन व पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजरोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर पुलिस लाइन व स्कूलों में होने वाले विशेष आयोजनों में सभी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा।
गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कलेक्ट्रेट, विकास भवन व पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी व निजी संस्थानों के कार्यालयों, बाजारों व प्रमुख चौराहों को लाल हरी व सफेद रंग की बिजली की झालरों से सजाया संवारा गया है। नगर के पार्कों में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान विभूतियों की प्रतिमाओं को साफ सुथरा बनाया जा रहा है।
नगर के तिकोनिया पार्क में सजावट के साथ ही 100 फीट का तिरंगा भी लगाया गया है। स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। कार्यालयों के साथ विद्यालयों में भी ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को गणतंत्र का महत्व समझाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस को लेकर बाजार में भी खासा उत्साह दिख रहा है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, बैच, टोपी, बैंड व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ दिखी। दिन भर बच्चों से लेकर बड़े तक झंडा, तिरंगा बैंड व टोपी के साथ फूलों की खरीदारी में जुटे दिखे।
विज्ञापन
- गणतंत्र दिवस पर चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके चलते ही सार्वजनिक स्थलों के साथ ही प्रमुख रास्तों व चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस के साथ एसएसबी नौंवी व 50वी वाहिनी के जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी में जुटे हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को नगर के सभी होटल, रेस्टोरेंट व लाज आदि की जांच भी की गई।