फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sewer line project entangled in the game of expenditure and allocation

Balrampur News: खर्च व आवंटन के खेल में उलझा सीवर लाइन प्रोजेक्ट

Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sewer line project entangled in the game of expenditure and allocation
बलरामपुर। शहर को जलभराव व सीवर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम बजट की फेर में उलझ गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य पूरे कराने के लिए अभी तक 60 करोड़ के बजट का आवंटन तक नहीं नहीं हो सका है। इसके चलते दिसंबर 2023 तक पूरे होने वाले 194 करोड़ रुपये की लागत से 25 वार्डों में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही एसटीपी का कार्य भी बीच में अटका है।
विज्ञापन

साल 2021 में स्वीकृत हुई परियोजना शुरूआत से ही विवादों से घिरी रही। कार्यदायी संस्था की तरफ से पहले मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत न करने पर कार्रवाई हुई। इससे काफी समय तक प्रोजेक्ट से जुड़ा काम बंद रहा। इसके बाद एसटीपी प्लांट की स्थापना के लिए जमीन तय होने में भी काफी समय लगा। परियोजना पर खर्च के लिए अनुमोदित बजट की पहली किस्त राशि 46.41 करोड़ रुपये भी कार्यदायी संस्था जल निगम को काफी समय बाद मिली। इस कारण प्रोजेक्ट से जुड़ा कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। अभी तक 25 में आठ वार्ड में ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरे होने के कगार पर हैं जबकि अन्य वार्डों में बीच में अटका है।
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईन जियाउल हक बताते हैं कि कार्य तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि प्रोजेक्ट से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए अभी भी 60 करोड़ का बजट मिलना बाकी है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। बजट मिलने पर कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया है। अवशेष बजट राशि को जल्द ही निर्गत कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके मिलते ही प्रोजेक्ट के बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाएगा। इस कार्य की नियमित निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed