फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seven bighas of wheat belonging to three farmers burnt to ashes

Balrampur News: तीन किसानों का सात बीघा गेहूं जलकर राख

Sat, 05 Apr 2025 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Seven bighas of wheat belonging to three farmers burnt to ashes
बलरामपुर के सरहसवा गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद
बलरामपुर/महदेईया बाजार। उतरौला तहसील के ग्राम पटियाला ग्रिंट के मजरा सरहसवा में शनिवार दोपहर गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। गेहूं के खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ। आग में तीन किसानों की सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पटियाला ग्रिंट के मजरा सरहसवा रमेश वर्मा ने बताया कि खेत के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब तक किसान मुस्लिम अंसारी का चार बीघे, रईस अहमद का दो बीघे व रमेश वर्मा का एक बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसानों ने बताया कि हमारी साल भर की मेहनत थी, जो पल भर में राख हो गई। लेखपाल अर्जुन उपाध्याय व कपिल यादव ने बताया कि क्षति का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed