{"_id":"6313908bd649fb0ea84fbce9","slug":"security-will-be-tight-in-navratri-fair-balrampur-news-lko64659977","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि मेले में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि मेले में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। आगामी 26 सितंबर से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में शुरू हो रहे 15 दिवसीय शारदीय नवरात्र मेले में सुरक्षा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, परिवहन, पेयजल आदि की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। मेला परिसर में 40 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी।
40 स्थलों पर पुलिस पिकेट भी तैनात होगी। इसके साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित मेला तैयारी बैठक में इन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करके अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने की। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि मेले में भक्तों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मेला परिसर में 40 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मेले में पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। तीन क्यूआरटी लगातार परिसर में भ्रमण कर अराजकतत्वों पर नजर रखेंगी। परिसर में चार वाहन पार्किंग स्थल व चार बैरियर बनाए जाएंगे। भक्तों के लिए रैन बसेरा बनाया जाएगा।
एआरएम वीके वर्मा व एआरटीओ अरविंद यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए समस्त मार्गों पर पर्याप्त संख्या में प्राइवेट गाड़ियों व बसों का संचालन किया जाएगा। ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर संपूर्णानंद ने बताया कि मेले में सफाई के लिए 200 सफाईकर्मी लगाए जाएंगे। दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाएगा। सभी सफाई कर्मचारियों को ड्रेस व आईकार्ड दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेले में अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ तैनात किया जाएगा। बैठक में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम मंगलेश दुबे, एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।