{"_id":"6ab2c1cc6e97f5818904146a","slug":"fire-breaks-out-on-electric-pole-due-to-short-circuit-power-out-for-three-hours-balrampur-news-c-99-1-brp1003-155185-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे गुल रही बिजली
Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के पुरैनिया तालाब स्थित अस्पताल रोड के पास पोल में लगी आग।-संवाद
बलरामपुर। नगर के पुरैनिया तालाब स्थित अस्पताल रोड के पास सोमवार रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने के कुछ देर बाद लोड बढ़ने से पोल में आग लग गई। देखते ही देखते तार, फाइबर केबल और अन्य विद्युत उपकरण धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना के बाद करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सोमवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के कारण बाजार फीडर से कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद थी। देर शाम आपूर्ति शुरू होने के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने स्थित पोल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की।
स्थानीय निवासी डब्लू, हजेला, ज्ञानेश्वर द्विवेदी और नीतीश तिवारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग पर रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
पोल और केबल की मरम्मत के लिए मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
एसडीओ पिंटू यादव ने बताया कि दिन में कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद थी। देर शाम आपूर्ति शुरू होने के बाद लोड बढ़ने से आग लगने की घटना हुई। मरम्मत कार्य कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।