फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samadhan diwas

177 में मात्र 14 मामलों का हुआ निस्तारण

Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने की। सदर व उतरौला तहसीलों में एसडीएम ने फरियादियों के शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में कुल 177 में से मात्र 14 मामलों का निस्तारण कराया जा सका। बाकी बचे 163 मामलों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे के चलते संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण दिवस के मामलों का निस्तारण करते हुए एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादियों के शिकायतों का समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराया जाए। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 78 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी बचे 72 प्रार्थना पत्रों को विभागों के वेब पोर्टल पर अपलोड कराकर समय से निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। तुलसीपुर दक्षिणी क्षेत्र के प्राथमिक व केजीबीवी स्कूल के छत के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाने की शिकायत प्राप्त हुई। एसडीएम ने एसडीओ बिजली को तत्काल विद्युत तारों को हटवाने का निर्देश दिया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया, एई जल निगम विवेक कुमार, एई लघु सिंचाई अनिल कुमार यादव, डीपीओ केएम पांडेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों को निस्तारित कराया गया। प्राप्त 51 प्रार्थना पत्रों की तुलना में पांच का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

सदर तहसील सभागार में एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस के शिकायतों की सुनवाई की गई। कुल प्राप्त 48 की तुलना में तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed