फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Saathi unit will make Aadhar card for destitute children

Balrampur News: निराश्रित बच्चों का आधार कार्ड बनवाएगी साथी इकाई

Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Saathi unit will make Aadhar card for destitute children
बलरामपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर निराश्रित बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी जिला साथी इकाई को सौंपी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अतुल कुमार नायक ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि इससे निराश्रित बच्चों को लाभ मिलेगा और वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रोबेशन, राजस्व, पुलिस विभाग सहित पैनल अधिवक्ता और स्वयंसेवकों को निराश्रित बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


टीम निराश्रित बच्चों को चिह्नित कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी। 18 वर्ष से कम आयु के निराश्रित बच्चों को नगर पालिका, नगर पंचायत, सीएमओ व एसडीएम कार्यालय से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने में भी टीम मदद करेगी। इस दौरान पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, प्रोबेशन विभाग के प्रतिनिधि और पैनल अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed