{"_id":"682de8fdecdad40fc60dafbc","slug":"rs-461-crore-will-make-the-daughters-of-poor-families-happy-balrampur-news-c-99-1-slko1019-126527-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 4.61 करोड़ से गरीब परिवार की बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 4.61 करोड़ से गरीब परिवार की बेटियों के हाथ होंगे पीले
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित विकास भवन कार्यालय।-संवाद
बलरामपुर। इस बार जिले में बेटियों के हाथ पीले कराने पर 4.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गरीब परिवार की बेटियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटियों के शादी समारोह पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नौ ब्लॉकों और पांच नगर निकायों से सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों का ब्योरा मांगा गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए बेटियों की आयु 18 वर्ष और बेटों की आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के गरीब परिवार की 461 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी हैं। जिले के ऐसे इच्छुक व पात्र जिनकी पुत्री की उम्र 18 वर्ष और वर की उम्र 21 वर्ष हो सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने की सुविधा तीनों तहसीलों के एसडीएम कार्यालय, नौ ब्लॉकों के बीडीओ कार्यालय व चारों नगर निकायों के ईओ कार्यालय में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगा।
धार्मिक रीति-रिवाज से होगा विवाह
धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह में मंडप सजाए जाएंगे। सभी धर्मों के अनुसार ही सामूहिक विवाह मंडप में जोड़ों की शादी कराई जाएगी। प्रत्येक जोड़े की शादी पर इस बार एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से सामूहिक विवाह योजना के खर्च होने वाले सभी मदों को निर्धारित कर दिया गया है। इसमें 60 हजार खाते में, 25 हजार का गिफ्ट और 15 हजार विवाह आयोजन पर खर्च होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित हो गया है। पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने का दिया गया निर्देश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जोड़ों का पंजीकरण कराने के लिए जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम, नौ ब्लॉकों के बीडीओ और पांचों नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिया गया है। व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर गरीबों के बेटियों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से शादी कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
-हिमांशु गुप्ता, सीडीओ