फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roadways buses will not run if there are less than 20 passengers

Balrampur News: 20 सवारियों से कम होने पर नहीं चलेगी रोडवेज बसें

Sat, 23 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 23 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run if there are less than 20 passengers
बलरामपुर। रोडवेज बसों की आय बढ़ाने के लिए चालक -परिचालकों को अब मेहनत करना पड़ेगी। ठंड बढ़ने और सहालग सीजन के बंद होने के बाद यात्रियों की संख्या घटी है। इससे होने वाले परिचालन खर्च को कम करने के लिए रोडवेज बसों में लोड फैक्टर पर विशेषतौर से ध्यान रखा जाएगा। घाटे से बचने के लिए ही परिवहन विभाग ने अब किसी भी बस के संचालन के लिए न्यून्तम 20 सवारियों की संख्या तय की है। इससे कम यात्री होने पर बसों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

डिपो की बसों में औसतन पांच से सात हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। सहालगों के बंद होने और ठंड बढ़ने के साथ ही यात्रियों की संख्या कम हुई है। अभी औसतन चार हजार के करीब यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। यात्रियों को बसों में सफर कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को बेहतर रखने की हिदायत एआरएम ने दी है। बीते दिनों बसों का निरीक्षण कर ठंड से बचाव के इंतजाम पर भी जोर दिया गया था। इसके तहत किसी भी बस के शीशे टूटे होने या फिर खुले होने पर चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। एआरएम वीके वर्मा ने बताया कि निगम के निर्देश के अनुसार रोडवेड बसों में लोड फैक्टर बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि राजस्व के नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed