फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to follow the ideals of Baba Saheb

Balrampur News: बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Fri, 14 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Baba Saheb
बलरामपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। नगर में डॉ. आंबेडकर की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर बाबा साहब के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एडीएम प्रदीप कुमार ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्यापण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। डीएम व एडीएम ने बाबा साहब के जीवन आदर्शो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, नाजिर कलेक्ट्रेट कपिल मदान, बाबूराम पांडेय, पवन कुमार, रवि शुक्ला व प्रतीक नरेश आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष आरती तिवारी ने डॉ. आंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की तरफ से आंबेडकर तिराहे पर दीपदान का आयोजन किया गया। अधिवक्ता जगदंबा कुलदीप ने बाबा साहब के अनुयायियों को त्रिशरण पंचशील का पाठ कराया। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक रामसागर अकेला एवं समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा वीर विनय चौराहा, तहसील, कलेक्ट्रेट व गोंडा रोड सहित मुख्य मार्गों पर निकाली गई। इसमें डॉ. शिव महेंद्र सिंह, गीता गौतम, शाबान अली, डीपी सिंह, डॉ. दीपक, शफीक अहमद व राजेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रेखा देवी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पार्चन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। अविनाश मिश्र, वंदना पांडेय, डॉ. मधुकर सिंह व अन्नपूर्णा आदि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। हरैया ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालपुर विशुनपुर में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। उन्होंने देश के नवनिर्माण व भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पंकज सिद्धार्थ, ओम प्रकाश शुक्ला, शिव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।



उतरौला तहसील सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गोष्ठी का शुभारंभ एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने किया। नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या, बृजेश कुमार, कुलदीप गुप्ता, रामदेव, बाबूराम व नौरंग सिंह आदि मौजूद रहे। सादुल्लाहनगर के घासी पोखरा से सरायखास, सहजौरा, दतलुपुर व अचलपुर चौधरी होते हुए सादुल्लाहनगर बाजार में जुलूस निकालकर बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इसी तरह बुद्घ बिहार पचपेड़वा में भी डॉ. आंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed