{"_id":"60c37f8d8ebc3ed0a8126ac3","slug":"relief-in-balrampur-only-four-found-corona-positive-balrampur-news-lko5819779166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मात्र चार मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मात्र चार मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में मात्र चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों की जागरुकता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है।
गुरुवार को बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कपिसौरा व छितौनी जेवनार, बलरामपुर नगर क्षेत्र के रानी धर्मशाला एवं हरैया सतघरवा ब्लाक के ग्राम भबहरी महराजगंज में एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 7423 हो गई है। 7212 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 134 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 77 है।