फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Registration of PM Surya Ghar free electricity scheme will be done in post offices.

Balrampur News: डाकघरों में होगा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पंजीकरण

Tue, 05 Mar 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Registration of PM Surya Ghar free electricity scheme will be done in post offices.
बलरामपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फायदा पाने के लिए पंजीकरण डाकघरों से होगा। इसके चलते ही शिवपुरा डाकघर पर मंगलवार को डाक अधीक्षक किरन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने बताया कि इस योजना के पात्र लोगों का सर्वे केंद्र सरकार डाक विभाग के माध्यम से कर रही है। इसके लिए विभाग के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक घर-घर जाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताते हुए लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सर्वे में जो लोग घरों में सोलर रूफ टॉप लगवाना चाहते हैं, उनका नि:शुल्क पंजीयन मोबाइल एप के माध्यम से मौके पर ही किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमैन घर-घर जाकर अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन ''क्यूआरटी पीएम सूर्यघर'' के द्वारा जानकारी जुटा रहे हैं। योजना के अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 हज़ार, दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 60 हज़ार जबकि तीन या उससे अधिक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार की सब्सिडी आवेदक को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed