फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Public health lab is ready, waiting to be operational

Balrampur News: पब्लिक हेल्थ लैब तैयार, संचालन का इंतजार

Fri, 04 Apr 2025 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Public health lab is ready, waiting to be operational
बलरामपुर के संयुक्त अस्पताल में बनकर तैयार लैब।-संवाद
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के मानकों पर माॅड्यूलर पैथाेलॉजी बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इस आधुनिक लैब में मरीजों को सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। अलग-अलग जांच कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के निर्माण पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथाेलॉजी का उच्चीकरण किया गया है। अस्पताल की पैथाेलॉजी को पब्लिक हेल्थ लैब की तर्ज पर विकसित किया गया है। इस लैब में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच कराने के लिए निजी केंद्रों का सहारा न लेना पड़े। करीब 10 वर्षों से संयुक्त जिला चिकित्सालय का संचालन हो रहा है, लेकिन अब तक यहां थायराइड व हार्मोन आदि की जांच नहीं हो पा रही थी। अब आधुनिक पैथोलॉजी में एक ही जगह सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। लैब में डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, मलेरिया, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टीबी समेत सभी संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांच होगी। इसके अलावा कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर समेत अन्य सभी गैर संचारी रोगों की जांच भी आसानी से हो सकेगी। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि पैथोलॉजी बनकर तैयार हो गई है। मशीनें स्थापित होने के बाद जल्द संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed