फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   protest of power employee

घोटाले के खिलाफ बिजली के अफसरों व कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest of power employee
बलरामपुर। घोटले के खिलाफ बिजली के अफसरों व कर्मियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। भविष्य निधि घोटले की सीबीआई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बिजली विभाग के अफसरों व कर्मियों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया। बीएचएफएल में फंसी रकम की गारंटी देने की सरकार से मांग की जा रही है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी आरपी सिंह, एक्सईएन आरके सिन्हा, नंदपाल, अधीक्षण अभियंता ललित कुमार, एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर सुनील कुमार, एक्सईएन पावर कारपोरेशन तुलसीपुर व उतरौला बाल कृष्ण, सहायक अभियंता योगेश सिंह, मोहम्मद अकील, विमलेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र, संदीप यादव, संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अफसरों व कर्मियों की गाढ़ी कमाई को लूट लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य निधि घोटाले से अफसरों व कर्मियों के कड़ी मेहनत को बर्बाद किया गया है। हम सभी को अपना अधिकार खोता दिखाई दे रहा है। अधिकार वापस दिलाने और सेवा अवधि के दौरान वेतन से काटी गई भविष्य निधि खाते में जमा कराने की मांग की जा रही है।

अफसरों व कर्मियों ने गाढ़ी कमाई की धनराशि वापस दिलाने, सुरक्षित कराने, सभी के भविष्य निधि के खाते का पूरा लेखाजोखा ठीक कराने और सरकार की तरफ से गजट निकालकर घोषित करने की मांग की गई। शीघ्र ही सरकार की तरफ से कोई आश्वासन या गजट नहीं जारी किया गया तो संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देश पर फिर से आंदोलन शुरु किए जाने की चेतावनी दी गई। अधीक्षण अभियंता कार्यालय 18 व 19 नवंबर को आंदोलन करने के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। इस अवसर पर बिजली विभाग के सभी अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed