{"_id":"67d85b121b5532706001a2cd","slug":"preparations-were-reviewed-at-devipatan-temple-and-fair-premises-balrampur-news-c-99-1-brp1010-122589-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देवीपाटन मंदिर व मेला परिसर में तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देवीपाटन मंदिर व मेला परिसर में तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते महंत मिथिलेश नाथ योगी।-संवा
तुलसीपुर (बलरामपुर)। चैत्र नवरात्र की तैयारी को लेकर बैठक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में हुई। 20 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। महंत मिथलेश नाथ योगी, जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को मंदिर व मेला परिसर की तैयारियों का मुआयना किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को दो दिन के भीतर सभी तैयारियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मेले की व्यवस्थाओं को परखने आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील भी पहुंचे।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को देवीपाटन मंदिर पहुंचकर शक्तिपीठ के महंत व सभी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मंदिर व मेला परिसर के प्रत्येक स्थान का गहनता से निरीक्षण किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था सहित मेले की सड़क, पोल, लाइट, सीसीटीवी सहित सभी व्यवस्थाओं को दो दिन में दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि मेले के लिए दुकान, झूले आदि आने लगे हैं। जल्द ही सभी अपनी दुकान सजाने के लिए तैयारी प्रारंभ कर देंगे। इसके लिए रोशनी, सड़क, पानी, सफाई व सुरक्षा आदि सभी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे सहित सभी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल सीओ बृजनंदन, प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा आदि मौजूद रहे।