{"_id":"6193f050486a83370b5e7d2e","slug":"preparations-to-give-employment-wings-to-the-unemployed-balrampur-news-lko6047504168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को रोजगार के पंख लगाने की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को रोजगार के पंख लगाने की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बेरोजगारों को रोजगार के पंख लगाने की तैयारियां की जा रही है। जिले में दो दिनों तक शासन से आई दो एलईडी मोबाइल वैन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बारे में बताया गया।
सीडीओ रिया केजरीवाल ने बीते दिन विकास भवन परिसर से युवाओं के लिए रोजगार के बारे में प्रचार-प्रसार करने वाले दोनों एलईडी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जगह-जगह कार्यक्रम करके दोनों प्रचार वाहन रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे।
दोनों एलईडी मोबाइल वैन को रवाना करते हुए सीडीओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की तरफ से 15 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण से लैस करके निजी कंपनियों में नौकरियां दिलाई जा रही हैं। कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
प्रचार वाहन को रवाना करते समय पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक गोविंद पांडेय व अमित पांडेय और कंप्यूटर आपरेटर विभा शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला प्रबंधकों के नेतृत्व में प्रचार वाहन विकास भवन से एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचा।
एमपीपी इंटर कॉलेज में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने प्रचार वाहन का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास मिशन जैसे कार्यक्रम शानदार ढंग से संचालित करा रही है।
एमपीपी से दोनों प्रचार वाहन डीएवी इंटर कालेज, सदर ब्लॉक व एमएलके पीजी कॉलेज के पास होते हुए जिले में दो दिनों तक भ्रमण कर युवक युवतियों को कौशल विकास मिशन की महत्ता के बारे में बताया गया। प्रचार वाहनों के साथ टीम की तरफ से नुक्कड़ नाटक ने लोगों को खूब मनोरंजन कराया।