{"_id":"67e81afc5c7bc0002b014ca3","slug":"preparations-for-peer-ratan-naths-visit-reviewed-balrampur-news-c-99-1-slko1018-123340-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीर रतननाथ की यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीर रतननाथ की यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। जनकपुर के मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नेपाल से आने वाली पीर रतननाथ की यात्रा एवं नव दिवसीय श्रीराम कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
मंदिर के पुजारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि चैत्र नवरात्र में नेपाल राष्ट्र के चौखड़ा दांग से पीर रतननाथ की यात्रा शक्तिपीठ देवी पाटन आती है। इस यात्रा का भारत में पहला पड़ाव जनकपुर के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में होता है। यहीं से नवरात्र पंचमी तिथि की भोर पहर पीर रतननाथ की शोभायात्रा देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होती है।
इस शोभायात्रा में नेपाल राष्ट्र के तमाम साधू संत भी शामिल होते हैं। मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहला पड़ाव होने के कारण यात्रा में शामिल संत-महंत के लिए भोजन व रात्रि विश्राम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही साथ 30 अप्रैल से शुरू हो रही श्रीराम कथा की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। तुलसीपुर एसडीएम अभय सिंह, सीओ सिटी बलरामपुर ज्योति श्री व जरवा थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।