{"_id":"6a70d118ec5e8e01350636ca","slug":"power-tripped-12-times-during-the-day-consumers-inconvenienced-balrampur-news-c-99-1-brp1003-152665-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिन में 12 बार हुई ट्रिपिंग, परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिन में 12 बार हुई ट्रिपिंग, परेशान हुए उपभोक्ता
Mon, 03 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। जिला मुख्यालय पर करीब 12 बार ट्रिपिंग होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के सिविल लाइन और भगवतीगंज उपकेंद्रों से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच करीब 12 बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हर बार 10-10 मिनट की कटौती से उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित रही। उपभोक्ता अशरफ, सलीम, अखलाक और अखिलेश ने बताया कि इन दिनों तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती हो रही है और बार-बार ट्रिपिंग से समस्या और बढ़ जाती है।
उतरौला और तुलसीपुर के शहरी क्षेत्रों में भी लोकल फॉल्ट के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता राम भरोसे, सुमित, नितिन और अनिकेत ने बताया कि सुबह लगभग एक घंटे तथा दोपहर में करीब दो घंटे बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि जर्जर बिजली तारों और बार-बार आने वाले लोकल फॉल्ट के कारण नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विभाग से खराब तारों को बदलने और फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।