फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power failure in 200 villages for 36 hours

36 घंटे से 200 गांवों की बिजली गुल

Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Power failure in 200 villages for 36 hours
बलरामपुर। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और बिजली के जर्जर तारों के टूटने से करीब 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। बरसात के मौसम में ग्रामीण बिना बिजली के ही रात काटने को विवश हैं। इससे अंधेरे में जहरीले जंतुओं का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने डीएम से बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तेज हवा व बारिश के चलते शुक्रवार सुबह ही तुलसीपुर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। हरैया फीडर से जुड़े पिपरहवा, पूरनपुर, कल्याणपुर, बनकटवा, मदरहवा, नंदमहरा व रेहरा सहित सैकड़ों गांवों में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। राम गोपाल, वेद प्रकाश, दीपक सिंह, पवन, सतीश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर विद्युत तारों के कारण आए दिन बिजली गुल हो जाती है। तीन दिन से हो रही बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई है। बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जहरीले जंतुओं का भय भी बना रहता है।
विज्ञापन

इसी तरह महराजगंज तराई बदलपुर, उदईपुर, छतुआपुर, कौहड़ौरा, दुदुरा, रुद्रपुर, कंदैला, रजवापुर, गांधी गांव, शिवचरनडीह, नरायनपुर, जुड़ावनडीह, फाजिलडीह, अमरहवा, खैरा-खैरी, अलाहडीह, प्रेमनगर, लालनगर, अर्जुनपुर, पिपरहवा, भगवानपुर, लक्ष्मणपुर, सेमरहना, करन गांव, पूरनपुर, रतनपुर, परसिया कला व भंभरी सहित करीब दो सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मनोज सिंह, अशोक सिंह, अमित वर्मा, राका, अब्दुल रहमान, इंद्रसेन सिंह आदि का कहना है कि भारी बारिश के कारण तुलसीपुर फीडर में पानी भरने व पहाड़ी नालों में आई बाढ़ के चलते आपूर्ति ठप है। जर्जर तारों के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बारिश बंद होने पर भी आपूर्ति चालू नहीं की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed