{"_id":"6894f3bdfb9c02831b0f3af4","slug":"postal-services-disrupted-rakhi-senders-return-disappointed-balrampur-news-c-99-1-brp1010-131127-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डाक सेवाएं बाधित, राखी भेजने वाले मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डाक सेवाएं बाधित, राखी भेजने वाले मायूस लौटे
Fri, 08 Aug 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर डाक घर में नेटवर्क न होने से परेशान कर्मी ।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर नगर में डाक सेवाओं के लगातार दूसरे दिन भी ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी के कारण तुलसीपुर डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाएं ठप हैं। इससे बहनों में मायूसी देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में डाक के जरिये राखी भेजने वालों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
स्थानीय निवासी रोहित कुमार, माया देवी, शशि दुबे, आशीष पांडेय, अमित शर्मा व राजेश कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में फिलहाल स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण उन्हें मजबूरन निजी कोरियर सेवा का सहारा लेना पड़ रहा है। डाकघर प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में नया सॉफ्टवेयर वर्जन लांच किया गया है। इसके चलते जिले भर में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह तकनीकी दिक्कत जल्द दुरुस्त कर ली जाएगी और सेवाएं सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी।