{"_id":"6990b347f4178ba24706a005","slug":"possession-is-not-being-given-even-on-the-orders-of-the-sub-district-magistrate-balrampur-news-c-99-1-brp1008-142737-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर भी नहीं मिल रहा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर भी नहीं मिल रहा कब्जा
Sat, 14 Feb 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम पाननकुइयां निवासी अजय कुमार व बृजेश कुमार ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। बताया कि पांच वर्ष से जमीन पर कब्जा पाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। डीएम और एसपी ने पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया
जिले के 15 थानों में शनिवार को पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई हुई। रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग थानों में डीएम विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार ने पीड़ितों की शिकायत सुनी। देहात कोतवाली में तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। तभी करीब 12.30 बजे अजय कुमार व बृजेश कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने 24 फरवरी 2021 को जमीन की पैमाइश करने का आदेश जारी किया। तबसे अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। तहसीलदार ने पुलिस व राजस्व की टीम गठित करके प्रकरण की जांच व निस्तारण का निर्देश दिया।
ग्राम गंगापुर लखना निवासी जगदीश प्रसाद ने छज्जा तोड़ने, गैंजहवा के राम दुलारे ने जमीन पर अवैध कब्जा करने, महराजगंज जंगल के झिनई ने सरकारी रास्ते पर न निकलने देने व किरन ने जमीन पर निर्माण न करने देने की शिकायत की। सभी प्रकरणों का निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
नगर में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उतरौला में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, तुलसीपुर में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, महराजगंज तराई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, ललिया में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, गौरा चौराहा में हरीश सिंह, सादुल्लाहनगर में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा, श्रीदत्तगंज में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल, गैसड़ी में दुर्विजय सिंह, जरवा में राकेश पाल व पचपेड़वा में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने पीड़ितों की शिकायत सुनी।