फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police and SSB conducted foot patrols along the India-Nepal border

Balrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्त

Sat, 19 Sep 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police and SSB conducted foot patrols along the India-Nepal border
फोटो-11-बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करती एसएसबी व पुलिस टीम ।-स्रात : विभाग
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन



संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन और घुसपैठ जैसी गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन




पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत लोगों से संवाद भी किया। उन्हें सीमा क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त और चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed