फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People worried due to heat, crowd of patients increasing in hospital

Balrampur News: गर्मी से लोग हालकान, अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़

Tue, 23 Apr 2024 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
People worried due to heat, crowd of patients increasing in hospital

विज्ञापन


बलरामपुर। सूरज की तपिश के साथ धूलभरी हवा से लोगों का मंगलवार को भी हाल बेहाल रहा। स्कूलों में छुट्टियों के बाद बच्चों के साथ अभिभावक भी गर्मी के सितम का सामना करते रहे। जिला अस्पताल में मंगलवार को 150 से अधिक लोग गर्मी से होने वाली बीमारियों का इलाज कराने पहुंचे।


रविवार और सोमवार को जहां अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा, वहीं मंगलवार को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञ अरुण सिंह की मानें तो 24 व 25 अप्रैल को एक बार फिर पारा बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल मौसम की मार से बच्चे व बुजुर्ग दोनों परेशान रहे। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। 150 से अधिक लोग गर्मी से होने वाली बीमारियों का इलाज कराने पहुंचे। आलोक ने बताया कि उसके चेहरे पर चकत्ते पड़ गए हैं वहीं रोशनी को आंखों में परेशानी है। इसी तरह कई बुजुर्ग भी पेट दर्द व सिर दर्द का इलाज कराने आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed