{"_id":"5e078d9a8ebc3e87a91f3f63","slug":"people-in-balrampur-did-not-dare-to-see-sun-balrampur-news-lko5001353120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन
बलरामपुर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंचने के चलते दिन भर कड़ाके की ठंड लोगों को जूझना पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
जिले में शनिवार को पारा अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा गिरने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया। दिन भर लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से गरीबों व बेसहारों की कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं।
गरीबों व बेसहारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गरीबों व बेसहारों को कंबलों का वितरण कराने और चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व व कार्यपालक जिला आपदा प्रबंधन अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले के चारों नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर नियमित अलाव जलवाए जा रहे हैं। गरीबों व बेसहारों को कंबल आदि का वितरण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।