{"_id":"5f68d2418ebc3e80fb3fb75a","slug":"people-created-uproar-balrampur-news-lko54128661","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार संबंधी कार्य न होने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार संबंधी कार्य न होने पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बलरामपुर। सिटी पैलेस रोड स्थित केनरा बैंक में आधार संबंधी कार्य न होने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस व बैंक प्रबंधक ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं बैंक प्रबंधक ने सर्वर न होने के कारण आधार न बन पाने की बात कही है।
सोमवार को केनरा बैंक में आधार कार्ड बनवाने तथा संशोधन कराने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध हो गए। शैलेंद्र कुमार, आवेश, दुर्गा प्रसाद, मो. शाकिब अंसारी, धर्मराज मिश्रा, आशियाना व अंगद प्रसाद आदि ने बताया कि आधार संबंधी कार्य कराने के लिए वह लोग सुबह ही आ गए थे। सुबह 10 बजे बैंक खुला तो हम लोग आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम सही करवाने तथा आधार मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे।
काफी देर बाद बैंक के लोगों ने तकनीकी समस्या के कारण आधार संबंधी कार्य न हो पाने की बात कही। लोगों का आरोप था कि स्टाफ महज बहानेबाजी कर रहा है। लोगों ने बैंक के सामने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व बैंक प्रबंधक समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। बैंक प्रबंधक शंशाक वर्मा ने लोगों को बताया कि सर्वर खराब होने के कारण आधार संबंधी कार्य नहीं हो सकते। सर्वर सही होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।