फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pension of destitute woman stopped by showing her dead, VDO suspended

Balrampur News: निराश्रित महिला को मृत दिखाकर बंद की पेंशन, वीडीओ निलंबित

Wed, 12 Mar 2025 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Pension of destitute woman stopped by showing her dead, VDO suspended
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम सुगानगर निवासी मीरा पत्नी स्व. लालता को सरकारी फाइलों में मृत दिखा दिया गया। जिंदा निराश्रित महिला को मृत दिखाने से उनकी पेंशन बंद हो गई। डीएम ने मामले की जांच कराकर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) महेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन की सुनवाई में तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम सुगानगर निवासी मीरा पत्नी स्व. लालता ने प्रार्थनापत्र दिया कि उन्हें ग्राम विकास अधिकारी ने बिना जांच किए ही मृत दिखा दिया, जिससे उनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। डीएम ने मामले की जांच कराई तो ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार सिंह को तलब कर मीरा को निराश्रित महिला पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने डीएम से बताया कि मीरा को पुनः पेंशन दिलाने के लिए निदेशालय महिला कल्याण विभाग को डाटा में सुधार कराने के लिए पत्राचार कर दिया गया है। आगामी निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को जब पेंशन का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली से होगा तो मीरा के बैंक खाते में भी पेंशन की धनराशि आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला की ढाई साल से पेंशन बंद
यह समस्या सिर्फ मीरा की ही नहीं हैं। हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम लालपुर फगुइया की सुशीला पत्नी स्व. राम नरेश भी निराश्रित महिला पेंशन बंद होने के परेशान हैं। बुढ़ापे में डंडे के सहारे चलने वाली सुशीला की निराश्रित महिला पेंशन ढाई वर्ष से बंद है। अधिकारियों की चौखट का चक्कर काटते सुशीला अब थक चुकी हैं। इसी तरह से तमाम ऐसे पीड़ित हैं जिन्हें पहले पेंशन मिलती थी, लेकिन जांच में मृत दिखाने से पेंशन बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed