{"_id":"6a109406415e6f67030f35f2","slug":"passengers-angry-over-removal-of-ac-coach-from-intercity-express-balrampur-news-c-99-1-brp1010-148837-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से एसी कोच हटने पर यात्रियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से एसी कोच हटने पर यात्रियों में नाराजगी
Fri, 22 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 22 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। गोरखपुर से तुलसीपुर होते हुए ऐशबाग तक चलने वाली गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस (15069/15070) से रेलवे प्रशासन द्वारा एसी कोच हटाए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस निर्णय से स्थानीय जनता, विशेषकर बुजुर्गों, गंभीर मरीजों और व्यापारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेल मंत्रालय से मानवीय आधार पर फिर एसी कोच लगाने की मांग की है।
रेलवे प्रशासन ने एसी कोच के स्थान पर एक अतिरिक्त चेयरकार कोच लगाया है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी में बीमार और वृद्ध लोगों के लिए लंबे सफर में चेयरकार से यात्रा करना बेहद कठिन है। स्थानीय निवासी दिलीप गुप्त और विकास सोनी ने इसे यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ बताया और तत्काल एसी कोच बहाल करने की मांग की। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डी.के. राव ने बताया कि एसी कोच में पर्याप्त बुकिंग नहीं हो रही थी, जिससे रेलवे को लगातार वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही एसी कोच हटाने का निर्णय लिया गया है।