फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Parents rejected 330 government schools

Balrampur News: 330 सरकारी स्कूलों को अभिभावकों ने नकारा

Sun, 07 Jul 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parents rejected 330 government schools
बलरामपुर। जिले मेंं संचालित 355 निजी विद्यालयों में से मात्र 25 विद्यालयों में ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 204 बच्चों का प्रवेश कराया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभिभावक चुनिंदा 25 विद्यालयों में ही अपने बच्चों का प्रवेश कराना चाहते हैं। अन्य बचे 330 स्कूलों में अभिभावक बच्चों का दाखिला कराना नहीं चाहते हैं। ऐसे में गरीब अभिभावकों को बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत चार चरणों में निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए बच्चों का प्रवेश हो चुका है। पहले चरण में 76, दूसरे में 84, तीसरे में 31 व चौथे चरण में 13 छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराया गया है। अभिभावक जिले के कुछ चुनिंदा विद्यालयों में ही प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में विद्यालयों की सीटें फुल होने के कारण उनका फार्म रद्द हो जाता है। वर्ष 2017-18 से अब तक विभिन्न विद्यालयों में 331 बच्चों का प्रवेश कराया गया है। अधिकांश अभिभावकों को सिर्फ पहले वर्ष ही पुस्तक व यूनिफार्म के लिए पांच हजार रुपये मिल सके हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराया गया है। चुनिंदा स्कूलों में ही अभिभावक प्रवेश कराना चाहते हैं, इसलिए सभी का प्रवेश कराने में परेशानी होती है। जिन बच्चों का प्रवेश हो गया है उन्हें पुस्तक व यूनिफार्म के लिए बजट मिलते ही पैसा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम शुक्ल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed