{"_id":"66fd5828b4ed039bb4051afb","slug":"pandals-started-getting-decorated-for-sharadiya-navratri-balrampur-news-c-99-1-slko1019-115251-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शारदीय नवरात्र को लेकर सजने लगे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शारदीय नवरात्र को लेकर सजने लगे पंडाल
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूजा पंडालों में प्रतिमाओं को पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को श्रद्धालु मां की प्रतिमाएं ले जाते दिखे।
जिले में कुल 1544 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किये जाएंगे। मूर्तिकारों द्वारा मां दुर्गा की बनाई गई तरह-तरह की प्रतिमाओं की खरीदारी बुधवार को श्रद्धालुओं ने की। अपने-अपने साधन से श्रद्धालु प्रतिमा ले जाने में देर रात तक जुटे रहे। बलरामपुर क्षेत्र की चूड़ी मार्केट पर मां की स्वचलित प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। उतरौला, गैसड़ी, तुलसीपुर, पचपेड़वा, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, महदेइया, ललिया व पेहर बाजार आदि स्थानों पर भी तरह-तरह के आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा की व्यापक तैयारी की है। जगह-जगह देवी जागरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
भक्तों के लिए सजा मां पाटेश्वरी का दरबार
तुलसीपुर(बलरामपुर)। देवी पाटन शक्ति पीठ को भी शारदीय नवरात्र में भक्तों के लिए सजाया गया है। नौ दिनों तक पाटन देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन व प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवी दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों की किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से श्रद्धालुओं के सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
अराजक तत्वों पर होगी कड़ी नजर
शारदीय नवरात्र में देवी दर्शन के लिए पूजा पांडालों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह असुविधा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा पंडाल व आसपास सादी वर्दी में पुरुष व महिला आरक्षी भी तैनात रहेंगे। एएसपी को पर्यवेक्षण को जिम्मेदारी दी गई है।
विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक