फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Poor, unemployed youth will be made self-reliant through training

Balrampur News: गरीब बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

Wed, 07 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Poor, unemployed youth will be made self-reliant through training
बलरामपुर। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिले में 50 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को हेल्थकेयर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को संबंधित क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को आय का साधन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के मिशन प्रबंधक वकील अहमद ने बताया कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण आदर्श महाविद्यालय, उतरौला में दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed