{"_id":"6ac6899cf5da214c3f0fd3e9","slug":"devipatan-dham-to-be-monitored-by-100-cctv-cameras-during-navratri-balrampur-news-c-99-1-brp1010-155999-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नवरात्र में 100 सीसीटीवी से होगी देवीपाटन धाम की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नवरात्र में 100 सीसीटीवी से होगी देवीपाटन धाम की निगरानी
Wed, 07 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते महंत व अन्य।-संवा
तुलसीपुर। शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मंदिर सभागार में पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी और जिलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले के शुभारंभ से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। मंदिर मार्ग समेत मेला क्षेत्र की आसपास की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, पूरे मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस और पीएसी के महिला-पुरुष जवानों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।
पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि देवीपाटन धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों पर लगेंगी एलसीडी स्क्रीन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, जल निकासी, शुद्ध पेयजल और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। सूचना प्रसारण के लिए प्रमुख स्थानों पर एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त रोडवेज बसों के संचालन और ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए रेलवे से समन्वय पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अभिषेक सिंह, रेलवे अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।