फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   'Seva Jyoti Yatra' launched with virtual addresses by Modi and Yogi

Balrampur News: मोदी-योगी के वर्चुअल संबोधन से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ

Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
'Seva Jyoti Yatra' launched with virtual addresses by Modi and Yogi
फोटो-31-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में शपथ लेते लोग ।-स्रोत : भाजपा
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से सेवा ज्योति यात्रा रवाना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन के बाद शुरू हुई यात्रा जिले की सभी विधानसभाओं में पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। यात्रा के प्रभारी एवं मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। यह यात्रा सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा मंत्री रजनी पांडेय ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा और संगठन है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि यात्रा को व्यापक बनाने के लिए मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी ने कहा कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश सेवा की प्रेरणा देता है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देगी। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय सिंह पिंकू ने भी संबोधित किया। यात्रा शुरू होने से पहले सभी ने आमजन की सेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। इस अवसर पर सविता गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डीपी सिंह बैस, संजय शुक्ला, अनूप चंद्र गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, राधेश्याम वर्मा, झूमा सिंह, मंजू तिवारी, ललिता तिवारी और साधना पांडेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed