फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy purchased 140 percent of target from farmers

लक्ष्य का 140 प्रतिशत खरीदा गया किसानो से धान

Mon, 11 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchased 140 percent of target from farmers
बलरामपुर। शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्य का 140.10 प्रतिशत धान किसानों से खरीदा जा चुका है। जिले के 29 क्रय केंद्रों पर 12 हजार मीट्रिक टन की जगह सोमवार तक 3382 किसानों से 16811.62 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जिले में 29 फरवरी तक किसानों से धान की खरीद की जाएगी। डीएम श्रुति ने जिले के किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने सोमवार को बताया कि खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में जिले के 29 क्रय केंद्रों पर अब तक 3382 किसानों से 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 140.10 प्रतिशत के साथ 16811.62 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली गई है। शासन ने 29 फरवरी 2021 तक जिले के किसानों से 12 हजार मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि खाद्य विभाग ने छह क्रय केंद्रों पर 2500 की जगह 144.25 प्रतिशत के साथ अब तक 3606.31 मीट्रिक टन और पीसीएफ ने 23 क्रय केंद्रों पर 9500 की जगह 139 प्रतिशत के साथ अब तक 9401.85 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटाई के लिए मिलर्स को 11931.90 मीट्रिक टन धान भेजा चुका है। क्रय केंद्रों से 4879.72 एमटी धान उठान करने के लिए मिलर्स को निर्देश दिया गया है।
बताया कि मिलर्स ने 67 प्रतिशत के साथ 7994.37 एमटी धान गोदामों को उपलब्ध करा दिया है। किसानों से 31 करोड़ 40 लाख 41 हजार रुपये का कुल धान सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया है। किसानों को 20 करोड़ एक लाख 38 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

क्रय एजेंसियों को बाकी बची धनराशि 11 करोड़ 39 लाख तीन हजार रुपये का भुगतान निर्धारित समय के अंदर किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed