{"_id":"682f46f6f3cee4a8940b57b6","slug":"our-balrampur-is-ahead-of-the-advanced-districts-tops-in-rte-too-balrampur-news-c-13-1-lko1082-1214985-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अगड़े जिलों पर भारी अपना बलरामपुर, आरटीई में भी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अगड़े जिलों पर भारी अपना बलरामपुर, आरटीई में भी अव्वल
विज्ञापन
प्रदेश के 75 जिलों में चौथे स्थान पर अपना जिला, 771 में से 712 बच्चों का निजी स्कूलों में कराया प्रवेश
यूपी बोर्ड और सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय स्थान के बाद एक और उपलब्धि
संजय तिवारी
बलरामपुर। यूपी बोर्ड और सीबीएसई परीक्षा परिणाम में आगे रहने के बाद अब बलरामपुर ने शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) में भी अहम स्थान बनाया है। लखनऊ, अयोध्या और देवीपाटन मंडल में आरटीई के तहत गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश के 75 जिलाें में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं, लखनऊ जनपद तीनों मंडलों में सबसे निचले पायदान पर और प्रदेश में 61 वें स्थान पर है।
निजी विद्यालयों में कृष्ण-सुदामा को साथ-साथ पढ़ाने की पहल करने में जिले ने बड़े-बड़े जिलों को पीछे छोड़ दिया है। बेसिक शिक्षा महकमे ने विद्यार्थियों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाने की मुहिम जनवरी माह में ही शुरू कर दी थी। जिले के 205 विद्यालयों को आरटीई पोर्टल से जोड़ा और उनकी 25 फीसदी सीटों पर नि:शुल्क पढ़ाई के लिए आवेदन मांगे।
एक हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन आए, जिनमें 771 विद्यार्थियों को पात्र माना गया। लॉटरी विधि से तीन चरणों में 771 विद्यार्थियों को विद्यालय का आवंटन किया। स्थिति यह रही कि गर्मी की छुट्टियों के पहले ही 712 विद्यार्थियों के प्रवेश को पूरा कर जिला 92 फीसदी सफलता हासिल कर प्रदेश की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान की सूची में 94 फीसदी प्रवेश कराकर बस्ती जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि ललितपुर व फिरोजबाद 93 फीसदी प्रवेश दिलाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस बार श्रावस्ती जनपद ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और तीन मंडलों में दूसरे और प्रदेश में 91 फीसदी प्रवेश कराकर छठां स्थान हासिल किया है।
लखनऊ, अयोध्या और देवीपाटन मंडल का हाल
जिला प्रदेश में स्थान नामांकन प्रतिशत
बलरामपुर 04 92
श्रावस्ती 06 91
हरदाेई - 07 91
गोंडा 17 84
बहराइच 19 83
लखीमपुर खीरी 28 76
अंबेडकरनगर 29 76
अमेठी 30 76
सुल्तानपुर 39 70
बाराबंकी 41 70
रायबरेली 44 69
सीतापुर 46 68
अयोध्या 54 66
उन्नाव 55 65
लखनऊ 61 63
नियमित निगरानी और विद्यालयों से संवाद से मिली सफलता
निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। जिला समन्वयक निरंकार पांडेय को सुबह और दोपहर में दो बार फीडबैक लेने का निर्देश दिया। प्रवेश में आ रही अड़चन को दूर कराने के लिए विद्यालयों से संवाद किया गया। कुछ आधार और अभिलेखों की दिक्कत विद्यालयों ने बताई, जिसे तत्परता से दूर कराया गया। विद्यालयों से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया गया। भरोसा दिया गया कि प्रति विद्यार्थी 450 रुपये का भुगतान समय से होगा। इससे तेजी से प्रवेश हुए। अभी जिन 54 विद्यार्थियों ने नामांकन नहीं कराया है, उनका भी नामांकन जुलाई तक करा दिया जाएगा।
शुभम शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर