फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to Balrampur DM for not investigating corruption

Balrampur News: भ्रष्टाचार की जांच न होने पर बलरामपुर के डीएम को नोटिस

Thu, 22 May 2025 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to Balrampur DM for not investigating corruption
लखनऊ/बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र की ननहवापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच न होने पर हाईकोर्ट ने अवमानना का नोटिस जिलाधिकारी को जारी किया है। मामले की शिकायत गांव के अल्ताफ ने की थी। सुनवाई न होने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने 16 जनवरी को जांच का आदेश दिया था। जिलाधिकारी को पूरे मामले की जांच करानी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि मनरेगा में काम दिखाकर गैर प्रदेश में रह रहे और मृतकों के नाम पर मजदूरी का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही जहां तालाब की खोदाई दिखाई गई, वहां मटर के खेत हैं। ऐसे की कई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को सौंपी थी। लेकिन जांच नहीं हुई। इसपर अल्ताफ ने अवमानना याचिका दाखिल की, जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने की। उन्होंने जांच में देरी पर डीएम को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशीष कुमार शुक्ल ने बताया कि दो सप्ताह में जवाब न देने पर अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामले में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि जांच वही कर रहे हैं। शुक्रवार को जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article