फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice in case of agreement of crores on hundred rupees stamp

Balrampur News: सौ रुपये के स्टांप पर करोड़ों के करार के मामले में नोटिस

Thu, 24 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice in case of agreement of crores on hundred rupees stamp
बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर ​स्थित टोल प्लाजा
तुलसीपुर। बौद्व परिपथ एनएच- 730 पर तुलसीपुर तहसील में स्थित टोल प्लाजा के करार में स्टांप के खेल के मामले में कार्रवाई शुरू हुई है। उपनिबंधक तुलसीपुर तहसील ने टोल प्लाजा के प्रबंधक व संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अनुबंध से संबंधित अभिलेख मांगे हैं। उन्होंने कहा कि सौ रुपये के करार पर करोड़ों के पथकर का ठेका लेने से शासन को राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद को कपिलवस्तु से जोड़ने वाला एनएच- 730 बौद्व परिपथ पर काफी वाहनों का आवागमन होता है। जिसमें एनएच से करार के आधार पर वाहनों से पथकर की वसूली होती है। स्टांप व पंजीयन विभाग के अधिकारियों की मानें तो करोड़ों के पथकर वसूली का करार एनएच से हुआ है। जबकि स्टांप उस आधार पर नहीं लिया गया। इससे एक तरफ तो वाहनों से पथकर लिया जा रहा है, दूसरी तरफ स्टांप से शासन को होने वाली आय का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकरण में उपनिबंधक तुलसीपुर तहसील सुरेश चंद्र मौर्य ने बुधवार को नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि अभिलेख उपलब्ध न कराने पर यह माना जाएगा कि प्रकरण में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद स्टांप का आकलन करके वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed