फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nari Shakti: Seema became a ray of hope for women, improved the lives of 600

नारी शक्ति : महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बनीं सीमा, 600 की संवारी जिंदगी

Mon, 16 Oct 2023 10:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti: Seema became a ray of hope for women, improved the lives of 600
बलरामपुर के बड़हरा गांव में सब्जी के खेत में खड़ी सीमा देवी।
पेहर बाजार (बलरामपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में अति पिछड़े इस जिले में महिलाओं की हालत और भी बदतर है। महिलाओं को न तो पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और न ही रोजगार पाने के लिए अवसर मिल पाता है। ऐसे में महिलाएं चूल्हा-चौका तक ही सीमित रह जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में ग्राम बड़हरा निवासी सीमा देवी महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं। कड़ी मेहनत व लगन के साथ खेती करने वाली सीमा क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। सीमा ने अब तक करीब 600 महिलाओं को खेती-किसानी के आधुनिक तरीके सिखाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।
विज्ञापन

सीमा देवी ने बताया कि उनके पति शेष नारायण लेखपाल हैं। उन्हें खेती करने का समय नहीं मिल पाता है। वे खेतों को बंटाई पर दे देते थे। इससे लागत तो लगानी पड़ती थी लेकिन अनाज बहुत कम ही मिल पाता था। पैदावर कम और लागत अधिक होने से मैंने स्वयं खेती करने का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन

खेती करने के लिए पहले मैंने नई तकनीकी सीखी और उसी के माध्यम से काम शुरू कर दिया। साथ ही छोटे किसानों व महिलाओं को भी नई तकनीकी से खेती करने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे सीमा की मेहनत रंग लाई। आज उनके साथ करीब 600 किसान व महिलाएं जुड़कर नई तकनीकी से खेती कर रही हैं। वे महिलाओं को अच्छे व उन्नत किस्म के बीज उत्पादन का तरीका भी सीखा रही हैं। सीमा क्षेत्र में महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण हैं। उनसे जुड़कर महिलाओं की जिंदगी संवर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को दिलाया योजनाओं का लाभ
सीमा ने बताया कि जानकारी न होने के कारण किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। ऐसे में किसान बीज, खाद व कृषि यंत्र आदि बाजार से महंगे दाम पर खरीदते थे। लागत अधिक और मुनाफा कम होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थित काफी बदतर थी। इसकी जानकारी देते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इससे किसानाें की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed