फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipality will provide generators to the puja pandals

Balrampur News: पूजा पंडालों को जेनरेटर उपलब्ध कराएगी नगर पालिका

Tue, 24 Sep 2024 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Municipality will provide generators to the puja pandals
बलरामपुर के नगर पालिका परिसर में आयोजित बैठक को संबो​धित करते राज कुमार श्रीवास्तव।-स्रोत: नगर
बलरामपुर। दुर्गा पूजा समितियों तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को नगर पालिका परिसर में की गई। बैठक में नवरात्र के दौरान नगर पालिका की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों पर जेनरेटर तथा डस्टबिन मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, प्रमोद चौधरी, सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव, ईओ लाल चंद्र मौर्य ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व से पूर्व संबंधित कमेटियों के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की मीटिंग कर उनकी राय ली जाती है। पर्व में नगर पालिका की तरफ से विशेष सफाई कराकर चूने-पानी का छिड़काव कराया जाएगा। दुर्गा पूजा शुरू होने के बाद से दशहरा पर्व तक सभी प्रतिमा स्थल के आसपास तथा बिजलीपुर मंदिर के प्रांगण की सफाई तथा छूने का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के सभी दुर्गा पूजा पंडाल पर जेनरेटर की सुविधा व मंदिर के लिए डस्टबिन दी जाएगी। बैठक का संचालन तुलसीश दुबे ने किया। इस दौरान डीपी सिह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, रामनरेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, डीएन सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता, पट्टे भैया, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी व रुपेश मिश्रा ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर विनोद गिरी, संदीप कुमार, आनंद किशोर गुप्ता, राघवेंन्द्र कान्त सिंह मंटू, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ साहू, शुभम चौधरी, सुशील कुमार साहू, नंदलाल तिवारी, अक्षय शुक्ला, मनीष तिवारी, राजेश कुमार कश्यप व मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed